शिवसेना के जिला प्रधान मुकेश स्याल ने वार्ड स्तर पर किया शिवसेना का विस्तार




सक्षम पंजाब / केवल कृष्ण 

जालंधर : शिवसेना  उद्धव बाला साहेब ठाकरे ग्रुप का जालंधर में प्रचार-प्रसार दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है इसका श्रेय जाता है जिला प्रधान मुकेश स्याल को,जिनके अनथक प्रयासों के कारण आज शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी जालंधर में अपना एक विशेष स्थान  अथवा मुकाम प्राप्त कर रही है। 

मुकेश स्याल जिला प्रधान शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी  हाईकमान  तथा पंजाब प्रधान योगराज शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार लगातार पार्टी के विस्तार के लिए लगातार  प्रयत्नशील है। उनके द्वारा पिछले दिनों में भी बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य निरंतर चला,आज फिर से उन्होंने वार्ड नं 50 के लोगों को पार्टी से जोड कर पार्टी का विस्तार किया गया। मुकेश स्याल ने आज त्रिलोकी गुप्ता को शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे में शामिल कर पार्टी को बल प्रदान किया। 

पार्टी में शामिल हुए त्रिलोकी गुप्ता ने कहा कि वह प्रधान जी को पूरा विश्वास दिलाते हैं कि वह पार्टी के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान हेतु पार्टी के दिशा-निर्देशों  अनुसार तथा  जिला प्रधान मुकेश स्याल की रहनुमाई में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुकेश स्याल,छांगुर, पूजा राम, गौरी शंकर,राजित राम,संजीव कुमार, रोहित,नीरज कुमार, शिवसागर पांडे, छवि लाल,राजेश,साजन,शिव लाल गौलु बाशा,सौरभ,हरेंदर राम, हरीश कुमार (सोनू)  एवं शिवसेना के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post