मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को मिला नेशनल अवॉर्ड, मंत्री मोहिंदर भगत ने दी बधाई
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर, 13 सितम्बर : जालंधर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को ऑल इंडिया बेस्ट पॉलिटेक्निक अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री माननीय श्री मोहिंदर भगत ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को हार्दिक बधाई दी।
मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह पूरे पंजाब, खासकर दोआबे और जालंधर शहर के लिए सम्मान और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब पंजाब के किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज को यह नेशनल लेवल का अवॉर्ड मिला है।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मंत्री जी का मुंह मीठा करवाते हुए बताया कि देशभर से सिर्फ तीन कॉलेज इस अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं—जिनमें मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज (जालंधर), नचिमुथू पॉलिटेक्निक कॉलेज पोलाची ( तमिलनाडु) और जे.एस.एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज, मैसूर (कर्नाटक) शामिल हैं।
मंत्री भगत ने भरोसा दिलाया कि इस उपलब्धि की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और शिक्षा मंत्री पंजाब को भी दी जाएगी ताकि राज्य भर में छात्रों और शिक्षकों का हौसला और बढ़े।
इस मौके पर कॉलेज के वर्कशॉप के सीनियर इंस्ट्रक्टर दुर्गेश जंडी भी मौजूद रहे।
