धूप निकलते ही जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में जुटे जालंधर के लोग
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : 10-12 दिनों की लगातार बारिश के बाद आज धूप निकलते ही लोगों को बड़ी राहत महसूस हो रही है। कई दिनों बाद धूप निकलने से बाढ़ पीड़ितों को भी राहत मिली। लोग घरों, दुकानों तथा कारखानों की सफाई में जुट गए ताकि जीवन को फिर से सामान्य किया जा सके। जालंधर वासी धूप निकलने के साथ ही जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की जद्दोजहद में जुटे गए हैं।
नगर निगम की टीमें भी अब जालंधर की सफाई जैसे कचरा उठना,मलबा हटाना, सड़कों की साफ सफाई करनी में पूरी तरह जुट गए हैं।
लोगों ने बताया कि बारिश से बहुत नुकसान हुआ है कि ई लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं वही के ई घरों का पूरे का पूरा सामान बारिश का पानी घरों में घुसने से खराब हो गया है वहीं प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों के सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। अब लोगों द्वारा प्रशासन से राहत की उम्मीद की जा रही है ताकि वह अपने सर की छत को ठीक करवा सकें ।
