आईटीआई, मेहरचंद, जालंधर के एनसीसी कैडेटस ने दिया विश्व को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश



जालंधर, 9 सितंबर (केवल कृष्ण ) : विश्व की बढ़ती आबादी की आवास की जरूरतें पूरी करने के लिए इंसान प्राकृतिक जंगलों का विनाश करके अपने लिए कंक्रीट के जंगल निर्मित करता जा रहा है। फॉसिल फ्यूल के बढ़ते प्रयोग से वातावरण को गंभीर खतरा पैदा होता जा रहा है। ऐसे में इंसानी अस्तित्व को बचाए रखने के लिए, विश्व को प्रदूषण मुक्त बनाना, आज के समय की जरूरत बन गया है।

इसी उपलक्ष्य में आज सरकारी आईटीआई मेहरचंद, जालंधर के एनसीसी कैडेटस ने विश्व को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देने के लिए एक साईकल रैली का आयोजन किया। कैडेटस की तकरीबन 25 किलोमीटर लंबी यह रैली संस्था के एएनओ लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जालंधर के स्थानीय बलटर्न पार्क से करतारपुर के जंगे आजादी तक निकाली गई। इसमें संस्था के 2 पंजाब बटालियन एनसीसी, जालंधर से जुड़े 20 कैडेटस ने भाग लिया। कैडेटस ने सारे मार्ग पर यात्रा के दौरान तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रखा। जोश से भरे कैडेटस रैली मार्ग पर स्थानीय लोगों को प्रदूषण मुक्त विश्व का संदेश देने में सफल रहे। जंग ए आज़ादी स्मारक पर शहीदों को प्रणाम करते हुए लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा ने सभी एनसीसी कैडेटस ने हफ्ते में कम से कम एक दिन वाहन छोड़ के साइकिल चलाकर विश्व को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कैडेटस को आगे यह संदेश समाज़ में ले जाने के लिए प्रेरित भी किया। रैली में सीनियर अंडर ऑफिसर चित्रांशु सहोता, अंडर ऑफिसर सौरव व गुरतेज सिंह समेत कैडेटस रोहन कुमार, गोलू कुमार, राजू, इंदरजीत, अभिषेक, नितिन सिंह, अभिरूप टन्डन, बॉबी, मयंक, चरणदीप सिंह व प्रणव आदि ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल श्री जसमिंदर सिंह और ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने कैडेटस को प्रेरित करते हुए आगे भी ऐसे समाज को सही संदेश देने की गतिविधियां करते रहने के लिए कहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post