चढ़दी कला ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न, अनीता जोशी पंजाब चेयरपर्सन व नरिन्दरजीत कौर सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त
सक्षम पंजाब
लंदन शेक, 23 जून (केवल कृष्ण) : चढ़दी कला ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन नैशनल की मासिक बैठक मंगलवार को लंदन शेक में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार उपविंदर सिंह किंग की सहमति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष (लेडीज़ विंग) मैडम सुप्रभा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। मैडम अनीता जोशी को जिला चेयरपर्सन के पद से पदोन्नत कर पंजाब चेयरपर्सन नियुक्त किया गया, जबकि मैडम नरिन्दरजीत कौर को पंजाब की सीनियर वाइस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में पंजाब चेयरपर्सन मैडम अनीता जोशी तथा सीनियर वाइस प्रधान पंजाब मैडम नरिन्दरजीत कौर ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगी तथा मानव सेवा एवं समाज कल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार उपविंदर सिंह किंग एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (लेडीज़ विंग) मैडम सुप्रभा शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज सुधार, मानव अधिकारों की रक्षा तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और मानवता की सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न घोषित करते हुए विराम दिया गया।
