"यूद्ध नशे विरुद्ध" अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बरामद की 23 किलो हेरोइन
सक्षम पंजाब/दीपक लखनपाल
अमृतसर : जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन सफलतापूर्वक बरामद की गई। यह खेप यूएसए स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लकी द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी है।
मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गोरव यादव ने बताया कि इस मामले में देवी दासपुरा निवासी साहिलप्रीत सिंह उर्फ करण को नामजद किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं।अमृतसर ग्रामीण पुलिस के पीएस जंडियाला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि तस्करी नेटवर्क में आगे और पीछे दोनों तरह के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
