मुख्यमंत्री मान द्वारा नशों के खिलाफ जंग के नए चरण की शुरुआत

 मुख्यमंत्री मान द्वारा नशों के खिलाफ जंग के नए चरण की शुरुआत

🔹 हर गांव और वार्ड में बनेंगी डिफेंस कमेटियाँ

🔹 जालंधर सेंट्रल में भी मुहिम को मिलेगा ज़बरदस्त समर्थन – नितिन कोहली



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर, 4 अगस्त 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ लड़ाई को और तेज़ करने के लिए लुधियाना से "डिफेंस कमेटी मुहिम" की शुरुआत कर दी है।

इसके तहत हर गांव, कस्बे और शहरी वार्ड में डिफेंस कमेटियाँ बनाई जाएँगी, जो नशे की तस्करी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखकर, उसकी जानकारी सीधे सरकार और पुलिस तक पहुँचाएँगी।

 नितिन कोहली (हल्का इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल)

 "मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह पहल केवल नशों को रोकने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

जालंधर सेंट्रल हल्का इस मुहिम का पूरी ताकत से समर्थन करेगा।

हम हर वार्ड में जागरूक नागरिकों की डिफेंस कमेटियाँ बनाएँगे, जो पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर नशों के खिलाफ एक सैन्य जंग लड़ेंगी।"

 "यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर पंजाबी की लड़ाई है।

हम अपने युवाओं को नशे की जंजीरों से आज़ाद करवाकर ही चैन लेंगे।"

Post a Comment

Previous Post Next Post