भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर द्वारा हाईवे के पुलों का निरीक्षण
- अधिकारियों को शहर और हाईवे पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर, 2 सितम्बर: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ हाईवे का निरीक्षण किया।
डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने लगातार बारिश के कारण यातायात में आ रही दिक्कतों का बारीकी से मूल्यांकन किया और हाईवे पुलों की संरचनात्मक क्षमता की जांच की।
अधिकारियों ने मानसून सीजन के दौरान सुचारू यातायात और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की समस्याओं को दूर करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इसी दौरान, पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया और निर्बाध यातायात बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



