1 अक्टूबर से पंजाब के स्कूलों का बदलेगा समय, जानिए नया स्कूल टाइम
सक्षम पंजाब /संजीव गुप्ता
चंडीगढ़, 29 सितंबर: पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। यह समय-सारणी मौसम और शैक्षणिक सत्र के विभिन्न चरणों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है।
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्कूलों का समय इस प्रकार रहेगा:
- प्राथमिक स्कूल: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।
- मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक।
अर्थात 1 अक्टूबर से सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए नया समय लागू होगा।
विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
नए समय को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को 1 अक्टूबर से समय-सारणी का विशेष ध्यान रखना होगा। प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी दोपहर 2:30 बजे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टी 2:50 बजे होगी।
यह समय 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके बाद 1 नवंबर से सर्दियों के अनुसार नया समय लागू किया जाएगा।
नोट:स्कूलों के समय संबंधी किसी भी नए सरकारी आदेश या संशोधन को अंतिम माना जाएगा।
